Breaking News
e2450c9a 6147 4eac b1d8 e40ca6e649aa

मवई अयोध्या – जुमें की नमाज को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने मस्जिदों का लिया जायजा

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटरंगा पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांति व्यवस्था पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी मस्जिदों पर जाकर लोगों से शांति पूर्वक नमाज पढ़ने की अपील की।e2450c9a 6147 4eac b1d8 e40ca6e649aa

थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सीवन,वाजिदपुर,कोपेपुर,मखदूमपुर, पचलो, पुराय, आदि गांवों की मस्जिदों में पहुंच कर नमाजियों से मिलकर शांति व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की तथा लोगों से अमन चैन बनाये रखने की अपील की।थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल को खराब करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।यदि किसी ने इस प्रकार की गलती की तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने बताया कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि समाज मे नफरत फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।थानाध्यक्ष के साथ भ्रमण करने वालों में हाई वे चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक कमलेश कुमार,उप निरीक्षक मदन पाल हमराहियों में हेड कांस्टेबल मंसाराम यादव अनिल कुमार सुनील कुमार पटेल संजय कुमार सूरज अंकुर कश्यप आदि शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *