Breaking News
81113f95 c35c 474c a740 1a256b544046

गाजीपुर: जेल पहुचे अपर जिला जज विजय कुमार की बंदियो से बात बताये उनके अधिकार

 

टीम न्यूज आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट81113f95 c35c 474c a740 1a256b544046

गाजीपुर : माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव विजय कुमार &IV द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया।

बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।

सचिव ने जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया।

सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके।

कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *