Breaking News
556f4e21 08c0 4f37 b26b e78b2778d68a

अनुमानित कीमत ₹ 28 लाख के मादक पदार्थ हेरोईन तथा हुण्डई औरा कार के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 285 ग्राम हेरोईन व 03 अदद मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

556f4e21 08c0 4f37 b26b e78b2778d68a
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 29.11.2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0देहात मय पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत मुहकोचवा के पास से एक कार में सवार 02 नफर अभियुक्तों, 1. संदीप कुमार सोनकर उर्फ बाबा सोनकर पुत्र सत्तू सोनकर निवासी ग्राम राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 2. सोनू सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी राजगढ़ करवल बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया ।

जिनके कब्जे से हुण्डई औरा कार के साथ कुल 285 ग्राम अवैध हेरोईन, 03 अदद मोबाइल फोन व 3200 रू0 नगदी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0स0-300/2023 धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार मा0न्यायालय/जेल भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुण्डई औरा कार (वाहन संख्याः UP 64 AP 3273) को 207 एम.वी. एक्ट में सीज किया गया ।7d8d9d39 5c03 4317 afe9 7140b16efd8d

विवरण पूछताछ —
पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग बाहर से हेरोईन खरीद कर लाते है तथा छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राजगढ़, मड़िहान व कर्मा व आस-पास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर बेचते है, जिससे अच्छी आमदनी हो जाती है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. संदीप कुमार सोनकर उर्फ बाबा सोनकर पुत्र सत्तू सोनकर निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर उम्र करीब 30 वर्ष ।

2. सोनू सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी राजगढ़ करवल बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 34 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 300/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0देहात जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत मुहकोचवा के पास से दिनांक 29.11.2023 समय करीब 12.15 बजे रात्रि ।

आपराधिक इतिहास ( संदीप कुमार सोनकर पुत्र सत्तू सोनकर)-
1. मु0अ0सं0- 843/2010 धारा- 272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0- 59/2019 धारा- 323,353,427 भादवि थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0- 187/2018 धारा- 342,376डी, 506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
बरामदगी विवरण —
• 285 ग्राम अवैध हीरोईन।
• हुण्डई औरा कार(वाहन संख्याः UP 64 AP 3273 )
•03 अदद मोबाइल व 3200 रूपये नगद ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात राणा प्रताप यादव मय पुलिस टीम ।
उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम ।
उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *