Breaking News
dd3f1924 b656 4dc4 b794 96b19064edc3

मवई अयोध्या – क़ौमी एकता के प्रतीक हजरत फत्ते शाह मोहम्मद बाबा का दो दिवसीय सालाना उर्स संपन्न

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

उमड़ा आस्था का जन सैलाब

अयोध्या – कौमी एकता के प्रतीक हजरत फत्ते शाह मोहम्मद बाबा का दो दिवसीय सालाना उर्स मुबारक ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। उर्स मुबारक पर पहले दिन मिलाद व चादर पोशी के साथ शुरू हो गया।dd3f1924 b656 4dc4 b794 96b19064edc3

मजार अकदस पर चादरपोशी के बाद देश में खुशहाली,अमन व आपसी मोहब्बत, एकता अखंडता व सलामती के लिए दुआएं भी की गई। सदियों से चली आ रही मजार ए अकदस पर गागर चढ़ाने की प्रथा एक बार फिर उसी तरह देखने को मिली। गागर जुलूस में सभी संप्रदाय के लोगों ने शिरकत कर गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की। सादगी के साथ गागर जुलूस निकाला गया। जुलूस में लोग नात पढ़ते नजर आ रहे थे। इस मौके पर जायरीनों का तांता चारों तरफ दिखाई दे रहा था।

बच्चें, बूढ़े,जवान सभी आई हुई दुकानों से कुछ न कुछ खरीदते दिख रहे थे। मेले में आई हुई दुकानें सभी का मन मोह रही थी। मेला प्रबंधतंत्र द्वारा मेले में आए हुए दुकानदारों को खाने पीने की उचित व्यवस्था कराई गई। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। मवई थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

इस मेले में शिरकत करने वालो में पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां,पूर्व प्रधान कदीर खां,पूर्व प्रधान लियाकत अली खां,पूर्व प्रधान इदरीश खां, पप्पू सिंह,राम अचल यादव,समाजसेवी दानिश हुसैन खां,पत्रकार मुदस्सिर हुसैन खां, जुनेद सिद्दीकी, बाबा जुबेर,असगर अली, कमर अली (भइवा) दबीर खां, याहिया खां,आदि इंतिजामिया कमेटी के लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *