Breaking News

तीन दिन से भूखे आठ वर्षीय लड़के को चौकी प्रभारी ने की समुचित मदद

 

अचानक चौकी परिसर में आकर रोने लगा, जिससे चौकी प्रभारी ने खुद मदद कर समाजसेवीयों से कराई मदद

मीरजापुर। दिन बुधवार को एक आठ वर्षीय बालक अचानक अहरौरा थाना अन्तर्गत इमलिया चट्टी चौकी परिसर पर आकर रोने लगा, चौकी प्रभारी द्वारा बालक से पूछा तो बताया कि बहुत तेज भुख लगी हैं।

3

तुरंत चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने पास के दुकान से मिठाई और समोसा खिलाया। वही बालक ने अपना नाम सुदामा और पिता नारायन कि मृत्यु तीन वर्ष पहले हो गई हैं। मां मानसिक रूप से बीमार है घर पटीहटा (काली जी मन्दिर) मां के साथ रहता हूं।

एक घर था जो गिर गया और हम लोगों को तीन दिन से कुछ खाने पीने को नही मिला है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने तत्काल प्रधान प्रतिनिधि आशिष सिंह को बुलाया गया। प्रधान प्रतिनिधि आशिष सिंह, अरुण सिंह, राइसमिल के मालिक दयाशंकर केशरी आ गए और बालक और बालक के परिवार के लिए खाने पीने की सामग्री व ओढ़ने बिछाने के लिए बिस्तर-कम्बल दिया गया।

उसी दौरान बच्चे को उसके वर्तमान आश्रम स्थल काली जी मन्दिर पटीहटा पहूंचाया गया। वही प्रधान प्रतिनिधि ने कहा की बच्चे के परिवार के लिए अंत्योदय कार्ड, पीएम आवास योजना सहित अन्य सरकारी सहायता दिलाने का सम्पूर्ण सहायता प्रयास करूंगा।

अरुण सिंह द्वारा बच्चे को आर्थिक सहयोग किया गया साथ ही बच्चे के विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सुदामा को समुचित ध्यान ख्याल रखने के लिए निर्देशित किया गया।इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चे के परिवार को खाने-पीने रहने और पढ़ाई की कोई समस्या नही होगी भरपूर प्रयास करूंगा। मौके पर भानु प्रताप सिंह, अजय यादव, कृष्णा सिंह (प्रधान पुत्र), अंजुला सिंह आदि लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *