Breaking News
cedfedd8 c3a2 49c3 9716 ea57ed0b3f36 1

ब्रेकिंग न्यूज कूरेभार : ब्रांडेड कंपनी का नकली उत्पाद बेचने पर व्यापारी के खिलाफ केस

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
कूरेभार सुल्तानपुर।

= कुरेभार कस्बे में संचालित एक दुकान से ब्रांडेड गोंद उत्पाद कंपनी के 81 पीस नकली पैकेट बरामद किए गए। इसपर कंपनी के विधि विभाग की ओर से संबंधित व्यापारी के खिलाफ नकली उत्पादों के संबंध में कॉपीराइट अधिनियम के तहत कूरेभार थाने में केस दर्ज कराया गया है।

रामपुरा केशवपुरम दिल्ली निवासी कंपनी के मोहम्मद तौकीर का आरोप है कि उनकी कंपनी के उत्पाद ब्रांड नाम को एक कलात्मक तरीके से चित्रित करके करेभार बाजार में बेचा जा रहा है। कस्बे के व्यवसायी पवन कुमार की दुकान पर उनकी कंपनी के नकली उत्पाद रखे थे। 81 पीस नकली गोंद उत्पाद बरामद किया गया। उनकी तहरीर पर शुक्रवार को कूरेभार थाने में पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उप निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *