Breaking News
44d9cfd0 4423 45ff 8cf6 182e7b478650

एसआरवीएस सीबीएसई स्कूल की वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

 

शिक्षा के बदलते परिवेश में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। विनीत सिंह एमएलसी

मीरजापुर। एसआरवीएस सीबीएसई स्कूल अहरौरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव आयोजन के मुख्य अतिथि श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह (एमएलसी), विशिष्ट अतिथि उमाशंकर सिंह (विधायक, रसड़ा बलिया) व छत्रबली सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर), श्यामधर सिंह (असिस्टेंट मैनेजिंग डायरेक्टर) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ कराया।

44d9cfd0 4423 45ff 8cf6 182e7b478650

उसी दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के पास बने आर. सी.सी. व पुलिया निर्माण का उद्घाटन भी किया। इसके बाद वार्षिकोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य व गायन के साथ लैंप लाइटिंग शिव स्तुति तथा सैनिक के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया।

इसके अलावा महाभारत व छठ पूजा जैसे अनेकों कार्यक्रम का मंचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह (एमएलसी, सोनभद्र, मीरजापुर) ने कहा कि शिक्षा के बदलते परिवेश में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है।

सभ्य समाज की स्थापना शिक्षित पीढ़ी से ही संभव है। और कहा कि टीचर अगर बच्चों के डांटते है तो कही न कही उनके हित के लिए डांटते हैं। जिससे बच्चा ठीक से पड़ सके। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर सिंह बसपा विधायक, रसड़ा बलिया) ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र प्रेम तथा देशभक्ति की भावना का अभाव था, जिसे वर्तमान समय में काफी हद तक दूर करने का प्रयास शिक्षण संस्थानों के माध्यम से किया जा रहा है।

वही अध्यक्षता कर रहे एस.आर.वी.एस. शिक्षण संस्थान के एमडी व प्रबंध निदेशक श्यामधर सिंह ने अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल शास्वत कुमार राय, विकास सिंह उर्फ सोनू सिंह, जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, सिद्धनाथ सिंह, मुन्ना सिंह, मोहित सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह, दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *