Breaking News
WhatsApp Image 2023 10 15 at 7.11.51 PM

बहराइच- चुनाव में नफरत की हार होगी मोहब्बत की जीत-ललन कुमार

 

रिपोट सत्यम श्रीवासतव ब‌‌‌‌‌‌हराइच

नानपारा बहराइच- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक व बहराइच लोकसभा सीट से सम्भावित प्रत्याशी ललन कुमार ने पत्रकारों से एक मुलाकात में कहा कि वह लखनऊ से प्रत्याशी रहे हैं उन्हें बहुत अच्छा लगा बहराइच की धरती पर कदम रखते ही पहले मरी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किया लोगों से मुलाकात की इसके बाद नानपारा पहुंचते ही सर्वप्रथम काली जी मंदिर पहुंच कर दर्शन किए

WhatsApp Image 2023 10 15 at 7.11.51 PM

इसके बाद नानपारा के कार्यकर्ताओं से मिले उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से भाई चारा का संदेश दिया है राहुल गांधी जी ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा देकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की।

वर्तमान सरकार द्वारा बुलडोजर कार्यवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बनाने का काम करती है आगे बढ़ने का काम करती है विकास का काम करती है नौकरी देने का काम करती है तोड़ने का काम नहीं करती इंडिया गठबंधन भाईचारे का संदेश गांव गांव जाकर दे रहा है राहुल गांधी का पैगाम मोहब्बत है नफरत से बर्बादी है आने वाले चुनाव में नफरत की हार होगी और मोहब्बत की जीत ।

इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष सादिक हुसैन ,मुस्तकीम सलमानी ,शादाब पहलवान, एहसान वारिस ,विकास तिवारी, विजय पोरवाल आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *