Breaking News
WhatsApp Image 2023 10 15 at 6.42.33 PM

ब्रेकिंग न्यूज़ : सरयू नदी में डूब रहे पांच लड़के व लड़कियों को जल पुलिस ने बचाया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या। सरयू नदी में सायंकाल पांच बजे स्नान कर रहे लड़के व लड़कियों को पानी का तेज बहाव काफी गहराई में बहा ले गया। जिसके कारण पांच लोग नदी के गहरे पानी में डूबने लगे।

WhatsApp Image 2023 10 15 at 6.42.33 PM

जल पुलिस के जवानों ने नदी में कूद कर नन्हकू कुमार पुत्र रामलखन, रीता पुत्री रंजीत, मधु पुत्री घनश्याम, नेहा पुत्री भुसुन, अंजू पुत्री ननकू निवासी हज़्जी काडिया थाना गौरा चौकी जिला गोंडा को डूबने से बचाया। ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद सकुशलता के साथ नदी से बचाकर बाहर लाया गया।

ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,कांस्टेबल सुधीर सिंह,कांस्टेबल मुन्ना यादव,कांस्टेबल सचिन पाल व स्थानीय नाविक प्रदुम माझी,पंकज माझी,उदय माझी,सौरभ माझी ने डूब रहे पांच लोगों को नदी से बाहर निकाला।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *