Breaking News
b6e1d170 100a 41ad 9591 aaaabc490720

नगर पालिका में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई कर्मचारियों एवं सभासदों के साथ बैठक

 

मीरजापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिसर अहरौरा में बैठक हुई। जिसमें बीमारियों से बचाव को लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।b6e1d170 100a 41ad 9591 aaaabc490720

अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण को लेकर नगर पालिका बीमारियों से नगरवासियों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

नगर में साफ सफाई को लेकर भी टीमें लगाई जाएंगी। मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मच्छरों के काटने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। ऐसी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का छिड़काव भी कराया जाएगा।

बदलते मौसम के बीच बीमारियां फैलने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और चिकित्सक से परामर्श लें। इस मौके पर सभासद आनंद अग्रहरि, संजय जायसवाल, दुलारे पटेल, अशोक मौर्य, संजय पटेल, गुलशन बीबी, नपाप कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *