Breaking News

गाजीपुर: टयूबवेल के साथ शिरोपरि जलाशयों का काम अतिशीघ्र पूरा करें मातहत: जिलाधिकारी

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर:जिले में चल रहे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया कि इस मिशन के अन्तर्गत जितनी भी योजनायें चल रही है हर स्थान पर टयूववेल या शिरोपरि जलाशय का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करा दिये जाय। वरना जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं व जलनिगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये साथ ही टी0पी0आई0 को निर्देश दिया कि इस योजना के अन्तर्गत जिले में जहंा भी कार्य चल रहे है या सम्पादित कराये जा रहे है उसके गुणवत्ता की नियमित जांच करें। ताकि इस योजना में कहीं से कोई कमी नही रह जाय।

बैठक में अधिशासी अभियंता, मो0 कासिम, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, सहायक अभियंता जूनियर इंजीनियरों के साथ तमाम संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई0ए0एस0 तथा डी0पी0आई0 के इंजीनियर मौजूद थे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *