Breaking News
62e1f7dd 16da 465e 81ca f2ea9776479c

मवई अयोध्या – वृक्ष समृद्धि, हरियाली, उर्वरता व प्रकृति के प्रतीक — शिखा दुबे

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS62e1f7dd 16da 465e 81ca f2ea9776479c

अयोध्या – प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में हरित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा में संक्षिप्त अभिनय कर हरित दिवस पर अपने विचार भी प्रकट किए। प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल ने विद्यालय परिसर में वृक्ष रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि समृद्धि, हरियाली, उर्वरता और प्रकृति के प्रतीक के तौर पर यह दिवस हमारे प्रेम और कर्तव्य को दर्शाता है। हमारे सारे परिवेश से समाहित वातावरण की रक्षा व्यक्ति विशेष द्वारा असंभव है। ऐसे में अगर हम हरित दिवस मना रहे हैं तो हर एक व्यक्ति को सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक दिन हरित दिवस है।

इस अवसर पर विद्यालय के हर एक बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रभा शंकर शुक्ल की अगुवाई में अर्पिता, आराध्या, आर्निक , आरुषि, साक्षी, अवनी मिश्रा, लक्ष्मी, अत्रिका शुक्ला, सुमन, छाया, कुमकुम आदि बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *