Breaking News
578eb615 17fd 455f a120 4e8330937fca

वार्ड नंबर 21 में पंचायत प्रशासन की अनदेखी से नालियों मे गंदगी व कीचड़ व्याप्त होने से आमजन होते परेशान

बीगोद– वार्ड नंबर 21 की नई आबादी मस्जिद मोहम्मदी के सामने वाली गली के नाले की स्थिति दयनीय होने से परेशान होते आमजन।

578eb615 17fd 455f a120 4e8330937fcaवार्ड नंबर 21 के इब्राहिम मौलाना बताया कि इस बारे में पंचायत को लिखित में कई मर्तबा अवगत कराया लेकिन वार्ड पंच व सरपंच ध्यान न देने से मोहल्ले वासी परेशान हैं।

दूसरा पंचायत ने अपनी मनमर्जी से मौहल्ले के आधे हिस्से में न तो रोड न नालिया बनायी। ना ही बडे नाले की मरम्मत की गई। गली के आधे टुकड़े( हिस्से) को छोडकर चारो तरफ सीसीरोड बना गया। जो अधिकारियों द्वारा जांच का विषय बनता फिर भी गली मे हमैशा गंदगी व कीचड़ व्याप्त रहता इस दौरान बडे हादसे हो चुके।

मस्जिद में नमाज़ पढने वाले बच्चे व बुजुर्गों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके बावजूद भी पंचायत प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रही।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया से कार्रवाई की मांग की।
(फोटो कैप्शन– वार्ड नंबर 21 की दुर्दशा का एक दृश्य)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *