Breaking News
0686fe0b a84f 4c76 8eb9 f9e6fd694179

सेहत को ठीक रखने के लिए साइकिल जरूर ही चलाये: एसीपी विनोद कुमार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0686fe0b a84f 4c76 8eb9 f9e6fd694179

फरीदाबाद:उपायुक्त एवं चेयरमैन विक्रम सिंह के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण जितेंद्र कुमार गहलावत डीटीओ एवं डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के निर्देशानुसार एवं एसीपी विनोद कुमार,सरदार देवेंद्र सिंह स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार और मेंबर ऑफ पार्लिम्नेट भारत सरकार के सदस्य के मार्गदर्शन,ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद,रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी फरीदाबाद,रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) एवं इको क्लब सोसायटी फरीदाबाद की पूरी टीम ने शनिवार को विश्व साइकिल दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ए ब्लॉक आईपी कॉलोनी फरीदाबाद में चलाया गया सड़क सुरक्षा और विश्व साइकिल दिवस,विश्ब पर्यावरण दिवस पर सभी बच्चों ने मिलकर एक साइकिल रैली निकाली गयी एवं सभी बच्चों ने अपना अपना संदेश सड़क पर खड़े होकर सड़क सुरक्षा,विश्व साइकिल दिवस,विश्व पर्यावरण दिवस के बोर्ड,स्लोगन एवं पेंटिंग,सेल्फी के माध्मम से दिया गया जिसमें सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र सहवाग वलहारा ने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं दुर्गा शक्ति अफके बारे बताया कि दुर्गा शक्ति अप डाउनलोड करे अगर कही भी कोई समस्या सड़क पर बेटिओ को आती है दुर्गा शक्ति अप का बटन रेड दबा दे पुलिस जल्द आपके पास लोकेशन पर आ जाएगी आप सभी बच्चे बहुत ही अच्छे है आप हमेशा ही जेबरा क्रॉसिंग पर ही रुके एवं पैदल सवारियों को समझाया कि आपका जीवन बहुत ही अनमोल है हर एक मिनट में एक एक्सीडेंट व तीन मिनट में मौत हो जाती है इसलिए सड़क हमेशा ध्यान पूर्वक पार करें, उल्टी दिशा में ना चले सड़क सुरक्षा,साइकिल रैली,पर्यावरण दिवस स्पेशल जागरूकता अभियान 2023
पने गाड़ी के सभी चार पेपर अपने साथ हमेशा ही रखें इंश्योरेंस,आरसी,प्रदूषण,ड्राइविंग लाइसेंस। नेशनल हाईवे पर पैदल यात्री चलते समय सड़क ओवरब्रिज पुल से ही सभी हमेशा पार करें,नेशनल हाईवे पर सभी यात्री ग्रिल से बिल्कुल ना कूदे अगर आपको नेशनल हाईवे पर चलते समय कोई परेशानी आती है तो कृपया आप नेशनल हाईवे का नंबर 1033 डायल करें या हरियाणा पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर डायल करें आपको तुरंत सहायता पुलिस से अवश्य ही मिलेगी एसीपी एंबुलेंस नेशनल हाईवे पर जिला फरीदाबाद एवं पलवल में लगाई गई है आप इस टोल फ्री नंबर 18001800009 पर कभी भी फोन कर सकते हैं यह सुविधा निःशुल्क है।

ओवरलोड गाड़ी को लेकर बिलकुल ना चले विनोद कुमार एसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद ने कहा आप सभी बच्चे ज्यादा से ज्यादा बच्चों एवं लोगों को ट्रैफिक के नियम के बारे में जागरूक करें सड़क सुरक्षा पर सभी बच्चों ने मिलकर रैली निकाली बच्चों को बताया गया कि हमेशा अपनी साइड में चले एवं साइकिल भी अपनी साइड में चलाये जिसमें आम जनता को नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बारे में बताया गया इस अभियान में सभी बच्चों व सभी टीचर को बताया गया कि सभी स्कूल के बच्चे ऑटो एवं मारुती वैन के अंदर में ज्यादा बिलकुल ना बैठे।

भारत सरकार के द्वारा 15 फरवरी 2023 से 4 साल के सभी बच्चों को भी हेलमेट पहनना पुरे देश एवं प्रदेश में अनिवार्य कर दिया गया है और सभी बच्चो को एवं बड़े को भी आई एस आई मार्क हेलमेट ही पहनना अनिवार्य है इसलिए सभी मां-बाप अपने अपने बच्चों को हेलमेट अवश्य ही सड़क पर चलते समय पहनाएं आप अपनी अपनी कार के अंदर आगे पीछे सीट बेल्ट लगाकर ही चलें। दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना जरूरी है,हाई सिक्योरिटी प्लेट अपनी अपनी गाड़ियों में लगाकर रखें।

इस मौके पर स्टेट रोड़ सेफ्टी कॉउन्सिल हरियाणा सरकार एवं मेंबर ऑफ पार्लिम्नेट भारत सरकार के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह ने बताया कि अगर किसी भी सड़क पर कोई सड़क हादसा हो जाता है तो आप उस घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचा दें (The ‘Good Samaritan’ Scheme) केंद्र सरकार ने हाल ही में ‘गुड समैरिटन’स्कीम की शुरुआत की है,इसके तहत जो कोई भी सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को’गोल्डन ऑवरटेक भीतर अस्पताल ले जाकर उसकी जान बचाएगा।

उसे सरकार के द्वारा 5,000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।इसलिए सड़क पर सभी घायल का हमेशा सहयोग करें आपको अब पुलिस बिल्कुल परेशान नहीं करेगी एंबुलेंस को हमेशा रास्ता दे हमेशा सड़क पर प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग करें क्योंकि यही आपके दुख सुख के साथी हैं।इस मौके शाशन,प्रसाशन एवं पुलिस को हमेशा ही मिलजुल कर सहयोग करे क्योंकि यही आपके दुःख सुख के हमेशा साथी हैं।

इको क्लब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार एसीपी ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद,वीरेंद्र सिंह (ताऊ),सरदार देवेन्द्र सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी कॉउन्सिल हरियाणा सरकार,हुकम सिंह प्रभारी परिवहन शाखा पुलिस लाईन फरीदाबाद,सुरेंद्र दहिया , डॉ.गुंजन जोशी,डॉ.ऋतु रस्तोगी, डॉ.प्रीति गर्ग,इको क्लब कोर मेंबर्स नीता गुप्ता,शालिनी अग्रवाल,ममता श्रीवास्तव, पल्लवी सचान,सोनाली सारस्वत अन्य मेंबर्स गीता गोयल, लीना,नेहा अग्रवाल,नेहा यादव,मोनिका बंसल,सरिता सिन्हा,जूली,सुगंधा कॉलोनी के सम्मानित व्यक्ति पूर्व प्रधान जेपी भारद्वाज,समाजसेवी सचदेवा,सुरेंद्र अग्रवाल,गौरव बिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रोड़ सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की तरफ से डॉक्टर अंकुर शरण,बिजेंद्र सैनी,सौरव बिंदल उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *