Breaking News
a069bc74 b84f 4590 bf16 e5764a011207

संगठन के दम पर ही जननायक जनता पार्टी सत्ता में है:डॉ.अजय सिंह चौटाला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टa069bc74 b84f 4590 bf16 e5764a011207

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने (दुष्यंत मिशन 2024 )अभियान की शुरुआत फरीदाबाद से की।डॉ.अजय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ के द्वारा सेक्टर-15 सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे डॉ.अजय सिंह चौटाला में संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होती है कार्यकर्ता के दम पर है जननायक जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता में काबिज है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। जननायक जनता पार्टी का नारा (मिशन 2024 दुष्यंत) है,जिसको लेकर जनता के बीच में जाना है और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में जल्द नगर निगम के चुनाव होंगे जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश में अंबाला लोकसभा का उपचुनाव प्रदेश में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष तक होंगे। इसलिए संगठन को मजबूत करें की प्रदेश की कमान लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के हाथ में होगी और यह तभी संभव है जब हरियाणा प्रदेश में जन नायक जनता पार्टी के विधायकों की संख्या 46 होगी। वृद्धावस्था पेंशन 51 सो रुपए होगी।

तो वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ.अजय सिंह चौटाला ने धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पहलवानों के साथ है और पहलवानों ने जिस के ऊपर आरोप लगाए हैं उसके खिलाफ केंद्र सरकार ने 2 जांच एजेंसियां जांच करने को लगा दी है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशांत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को प्रदेश में मजबूत करने का काम करेंगे कि भविष्य में प्रदेश की कमान दुष्यंत चौटाला के हाथ होगी और वह प्रदेश में उपमुख्यमंत्री की जगह मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे।

फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वह उसको बखूबी निभाने का काम करेंगे पार्टी का हर एक बड़े से बड़े छोटे से छोटा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के रूप में ही काम करे।

इस मौके पर हाजी करामात अली,उमेश भाटी,अधिवक्ता माणिक मोहन शर्मा,मोमिन खान, अकबर धोज,प्रेम कृष्ण आर्य,आशुतोष गर्ग,विजय पाल तेवतिया,नंद राम पाहिल,सरदार कवल जीत सिंह,साहब सिंह विर्क,जावेद खान,पवन जाखड़,युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा,महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर,अमीचंद चौहान, अरविंद भारद्वाज,जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला,अमर सिंह दलाल,श्याम सिंह श्योराण,अजय भड़ाना,हनुमान खींची,देवेंद्र बैरागी,मास्टर सतीश फोगाट,अजय चौधरी,अख्तर हुसैन,प्रवीण त्यागी,नरेंद्र फौजी,रविंद्र पाराशर,कृष्ण कपासिया,देवेंद्र मान,संदीप कपासिया,गीतांजलि अहलावत,पवन जाखड़,अब्बास खान पार्षद,सरदार बक्शी,एसपी सिंह,बल्ली ठाकुर,रतनलाल,अशोक तंवर,परविंदर सिंह,सागर सरपंच,रविंद्र चंदीला,गजेंद्र भड़ाना,शिव कुमार यादव,डॉक्टर देवेंद्र बख्शी,सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *