Breaking News
bd72c1ea 5a28 45d1 a75f a458e56a41b9

बाटा पुल के नीचे हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टbd72c1ea 5a28 45d1 a75f a458e56a41b9 1

फरीदाबाद:बाटा फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले कल्लू पर चाकू के द्वारा हमला किया गया जिसमें कल्लू की जान चली गई थी।वारदात का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा व डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा तुरंत कार्रवाई के लिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार की टीम ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्रम है। आरोपी बाटा पुल के पास रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम इंस्पेक्टर दीपक कुमार,एसआई सुरेन्द्र सिंह, मुंशी अजय,सिपाही विकास,सिपाही नसीब,सिपाही विनीत ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से फरीदाबाद के सेक्टर-20 बी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मृतक के पास लेटा हुआ था। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो आरोपी ने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया था। जिसमें कल्लू की जान चली गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था।

आरोपी पर पूर्व में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी चोरी के मामले में जेल से जमानत पर था। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *