Breaking News

नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत पुलिस लाईन्स में पुलिस/अर्द्धसैनिक बल की गयी ब्रीफिंग

Ibn news Team DEORIA

। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 02.05.2023 को पुलिस लाईन्स जनपद देवरिया के प्रेक्षा गृह में प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस श्री रमाकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी देवरिया श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 में उप निरीक्षक तथा इनसे ऊपर के समस्त अधिकारीगण के साथ ब्रीफिंग की गयी जिसमें आदर्श आचार संहिता गाइडलाईन का शत-प्रतिशत अनुपालन तथा मा0 चुनाव आयोग व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुये सभी को ब्रीफ किया गया। इसके अतिरिक्त मतगणना सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी 06 सहित निरीक्षक 09, उप निरीक्षक 35 मुख्य आरक्षी 360 आरक्षी 1324 सहित 01 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक कमाण्डेंट एसएसबी बी-डी-26 रांची श्री राजन अस्था, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *