Breaking News
66cfd822 7150 4099 9e76 210e1198227b

विश्व मजदूर दिवस पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में सम्मानित हुए कामगार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट66cfd822 7150 4099 9e76 210e1198227b

फरीदाबाद:विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ यानी‘वर्ल्ड लेबर डे’ सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच इस दिन का उद्देश्य बताने के लिए निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वहीं विद्यालय में ईमानदारी,लज्न और मेहनत से कार्य करने वाले 30 से 40 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि (1 मई)‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड लेबर डे’सेलिब्रेट किया जाता है।

इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे का खास मकसद होता है दुनिया भर में मौजूद मजदूरों,श्रमिकों द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्यों,उनकी मेहनत,उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना। दीपक यादव ने कहा कि मजदूर दिन मनाने का सही उद्देश्य तभी है जब हर मजदूर रोज रोटी मिलें।

वहीं श्रमिकों की सराहना करने हुए कहा कि मजूदर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। सही मायने में श्रमिक हमारे जीवन को सरल बनाने में सहयोग करते है। हम सभी को श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए।
इस क्रम में विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि देश के भाग्य निर्माण में श्रमिक समाज की भूमिका रहती है। प्रदेश सरकार की तरफ से श्रमिकों के लिए तमाम कारगर योजनाएं चलाई हुई है। जिसको श्रमिक समय-समय पर फायदा लेते है।

जिसके कारण हम सभी समस्याओं,परेशानियों में सुधार लाते है। इस दिन का विशेष उद्देश्य आम जन मे जागरूक करना भी इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य लक्ष्य होता है। आज के दिन खेतों,कारखानों या फिर ऑफिस में काम करने वाले मजदूर ही क्यों न हों,सभी खुशी से 1 मई के दिन मजदूर दिवस मनाते हैं।

ये लोग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान और भूमिका अदा करते हैं। हम सभी को इनके योगदान को सलाम करते हैं। कई तहर की रैलियां,जागरूकता अभियान,सभाएं भी मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित की जाती हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *