Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 29 at 4.09.27 PM

बैनर व पोस्टर हटे प्रशासन ने चलाया आचार संहिता का डंडा

पालिका प्रशासन ने जेसीबी मशीन के मदद से 50 से ज्यादा बैनर होर्डिंग्स पोस्टर हटवाया

मीरजापुर। छानबे 395- विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया। आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होने के बाद दिन बुधवार को सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग तथा बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छानबे विधानसभा (395) सीट से राहुल प्रकाश कोल जीते हुए थे जिससे विधायक राहुल प्रकाश कोल की कैंसर से मौत हो गई थी जिसमे छानबे विधानसभा (395) सीट रिक्त हो गई थी। वही दिन बुधवार को चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मीरजापुर जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2023 03 29 at 4.09.27 PM नगर पालिका परिषद अहरौरा प्रशासन ने जेसीबी व डंफर के मदद से नगर में अभियान चलाकर चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर हटाकर जब्त कर लिए। अभियान के पहले दिन नगर के विभिन्न स्थानों से लगभग 50 से अधिक होर्डिंग्स व बैनर हटाए गए।
उपचुनाव 10 मई को और उपचुनाव की नतीजा मई को आएगा।

WhatsApp Image 2023 03 29 at 4.09.27 PM 1

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *