
मंगलवार को 12:15 बजे पांती विसर्जन के साथ नवरात्रा का समापन होगा
बीगोद– क्षैत्र प्रसिद्ध धामिर्क मन्दिर मे नौदिवसीय नवरात्र के दौरान विशाल भजन संध्या 3 अक्टूबर सोमवार को होगी। इस दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। भजन सध्या शाम को बाणमाता के नाम मे सुप्रसिद्ध कलाकार धर्मराज चौधरी, मनीष खोईवाल द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी उस दौरान सुप्रसिद्ध नृत्यांगनाए पूजा बूंदी ,गिरिजा जाट, राधिका अजमेर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। डीजे की धून पर गंधेरी श्याम म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीताराम गुर्जर द्वारा स्लो मोटी एसडी लाईव किया जायेगा। बाणमाता शक्ति पीठ के अशोक शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 50000 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं भक्तों की पूरे दिन रेलम पहल रहती है। मां के दर्शन भक्त लोग सुख समृद्धि की कामना कर रहे। नवरात्र के दौरान मां अम्बे की सुबह, शाम, दोपहर को आराधना व आरती होती हैं। बिना दवाई द्वारा मां अंबे के दरबार में आरती व भभूति से पैरालिसिस रोगी ईलाज माताजी करती हजारों भक्त इस दौरान ठीक होते। मंगलवार बैंड बाजे, गाजे बाजे के साथ पूरे धूमधाम से भक्त जनों की उपस्थिति में नाचते गाते हाथ में मां की झंडी लेते हुए भक्तजन 12-15 बजे मैनाली पांती का विर्सजन के साथ नौदिवसीय नवरात्रा का समापन होगा।
( फोटो कैप्सन— नवरात्रा के दौरान श्रृगारित बाण माता जिसके दर्शन से रोगों करो छुटकारा मिलता है)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग