Breaking News

खाली जमीन पर पौधरोपण करना नितान्त जरूरी

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज के हेवती ग्राम सभा की खाली जमीन पर पर्यावरण को संतुलित करने हेतु वृक्षारोपण किया गया।पर्यावरण और जल को बचाए रखना आज विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

 

 

इस बाबत प्रसिद्ध समाजसेवी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए मात्र पर्यावरण विभाग ही नहीं वरन आम लोगों को भी आगे आकर सार्थक प्रयास करने होंगे तभी इनमें सुधार संभव है। खाली भूमि को पौधरोपण कर हरा भरा बनाने की आज नितान्त आवश्यकता है। होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट विंध्याचल उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में होमगार्ड के जवानों संग पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सिसवा बाजार कोदई निषाद, सभासद राजन विश्वकर्मा व ओम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *