Breaking News

जयघोष के साथ सुरु हुई सूर्यकुण्ड धाम की महाआरती

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से की जाने वाली गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। पूजन की शुरुआत भगवान गणेश जी की स्तुति से किया गया। सबसे पहले भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया। जिसके बाद शुरू हुआ सूर्यकुण्ड धाम की पावन गंगा आरती इस बीच मंत्रोच्चार और घंटा घड़ियाल गूंज रहे थे। इस गूंज से पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और भक्ति के बीच महाआरती लगभग एक घंटे तक चली गंगा आरती के भक्ति माहौल में लोग खो गए। आरती का संचालन समिति की कोषाध्यक्षा सिद्धि गुप्ता कर रही थी विगत वर्षों से चली आ रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 340वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाए व पुरुष शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की आरती हरिद्वार, काशी के तर्ज पर वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत की गई। यहां पर प्रत्येक गुरुवार को शाम को महाआरती की जाती है इस महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर इसके साक्षी बनते है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ गंगा के प्रतिमा पर माला अर्पण व पुष्पांजलि से किया गया। इसके बाद धाम सरोवर पर माँ गंगा की पावन आरती की गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, संध्या, संजीव तिवारी, सिद्धि गुप्ता, समरेन्दु सिंह, रिमझिम, प्रांजलि, अजीत जैन, मुकेश अविनाश, प्रशांत त्रिपाठी, दीपक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *