Breaking News

29 लाख 5 हज़ार की सर्वाधिक बोली लगा कन्हैया लाल चौधरी ने टैक्सी स्टैण्ड ठेका किया अपने नाम

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
जनपद महराजगंज के ग्राम सभा ठूठीबारी के पंचायत भवन परिसर में ठूठीबारी कार पार्किंग/टैक्सी स्टैंड के ठेके की नीलामी की गई जिसमें सड़कहवा टोला निवासी कन्हैया लाल चौधरी ने सर्वाधिक 29 लाख 5 हज़ार की बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया ।

नायब तहसीलदार निचलौल ,नीलामी अधिकारी वाचस्पति सिंह व हल्का लेखापाल मनीष पटेल के आह्वाहन पर 12 बिंदुओं के शर्तो के साथ नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत की गई जिसमें सुशील द्विवेदी, दिनेश रौनियार, आदित्य मिश्रा, कन्हैया लाल चौधरी और अनिल कुमार यादव ने आवेदन किया। नीलामी की शुरुआती बोली 10 लाख 1 हज़ार से सुशील द्विवेदी द्वारा शुरुआत की गई और प्रक्रिया आगे बढ़ते बढ़ते सर्वाधिक बोली 29 लाख 5 हज़ार की बोली कन्हैया लाल चौधरी ने लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया । इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार, ग्राम रोजगार सेवक दुर्गेश कुमार, पंचायत सहायक विजय पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्त, धमेंद्र जायसवाल ,ग्राम सभा सदस्य अवधेश मद्धेशिया , राजकुमार,मैना देवी , हरिवंश रहुवंश, किशोर निगम, दीपक मद्धेशिया व सुरेंद्र पांडेय सहित कस्बे के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी रही ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *