Breaking News

गीडा की पांच परियोजनाओं को पीएम गति शक्ति से मिलेगी 177 करोड़ रुपये की सहायता

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को चालू वित्तीय वर्ष में पीएम गति शक्ति से 177 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सहायता राशि की दरकार पर भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की तरफ से गुरुवार को आयोजित वार्षिक कार्ययोजना की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मुहर लगा दी गई।

भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव लॉजिस्टिक अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएम गति शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश में गीडा समेत चार औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( गीडा, नोएडा, ईडा और जी-नीडा) की 4559.83 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 16 परियोजनाओं के लिए 1068.79 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई। इसमें गीडा की 5 परियोजनाएं शामिल हैं। गीडा द्वारा गारमेंट पार्क को सम्मिलित करते हुए भीटी रावत औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 26 के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना तैयार की गई है। इसके लिए लिए पीएम गति शक्ति से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 70 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी मिली है। इसी तरह 100 करोड़ रुपये की परियोजना लागत वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (भगवानपुर-नरकटहा) के लिए 80 करोड़ रुपये तथा 69.58 करोड़ रुपये के प्लास्टिक पार्क प्रोजेक्ट हेतु 12 करोड़ रुपये की सहायता चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई है। रेडीमेड गारमेंट का हब बनाने के लिए बनने जा रही फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ तथा गीडा में कामन इंफ्लूएट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ रुपये को सहायता पीएम गति शक्ति से मिलेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *