Breaking News
Screenshot 20220829 134051 1

बजरंग होंडा पूरे भारत में बना परफॉर्मेंस में सेकेंड रनर अप- होंडा ने किया सम्मनित

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। होंडा द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए गुड़गांव स्थित एक होटल में आयोजित पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर बिजनेस मीट -2022 में गोरखपुर के डीलर बजरंग होंडा के अमित रूंगटा को बेस्ट परफॉर्मेंस हेतु सेंकेंड रनर अप का आवर्ड मिला। यह आवार्ड होंडा के कई उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में डायरेक्टर अकीरा ओसाकि,ऑपरेटिंग ऑफिसर शिवप्रकाश हीरेमठ,ऑपरेटिंग हेड शोगो शिबायम,एग्जीक्यूटिव कोर्डिनेटर मासशी याहाता,रीजनल बिजनेस हेड राजीव ओबेरॉय,एचओडी संतोष गुप्ता,जोनल हेड दीपक सहगल के हाथों अमित रूंगटा को प्राप्त हुआ।

IMG 20220829 WA0052

इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए बजरंग होंडा के अमित रूंगटा ने बताया कि इस बिजनेस मीट में लगभग 60 डिस्ट्रीब्यूटर ने हिस्सा लिया जिसमे गोरखपुर को सेकेंड रनरअप बनाया गया।

IMG 20220829 WA0053

यह गर्व की बात है क्योंकि कोरोना जैसे भयावह त्रासदी जिसमें लगभग ढाई महीने दुकाने भी बंद रही उसमे भी हमने खुद को मजबूती से इस मार्केट में स्थापित किया जिसका यह परिणाम है कि गोरखपुर को पूरे भारत मे सेकेंड रनर अप बनाया गया है। आपको बता दें की बजरंग होंडा होंडा गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर है। गोरखपुर सहित आस-पास के 9 जिलों में इनके द्वारा ही पार्ट्स उपलब्ध करवाया जाता है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *