Breaking News

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवां खुर्द की छात्राओं ने ठूठीबारी एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
भारत नेपाल के ठूठीबारी बार्डर पर तैनात देश की सुरक्षा कर रहे सशस्त्र सीमा बल 22वीं बटालियन समवाय ठूठीबारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित समस्त जवानों को आज स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवां खुर्द सिसवां बाजार की छात्राओं ने रक्षा सूत्र बाधकर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ उनसे सरहद व बहनों की बेहतर सुरक्षा का वचन लिया।

IMG 20220810 WA0031

 

IMG 20220810 WA0020

IMG 20220810 WA0022बताते चलें कि इंडो नेपाल के ठूठीबारी बार्डर पर पहुची सिसवां खुर्द सिसवां बाजार की स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल की टीम ने आजादी के अमृत महोत्सव व आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत द्वार से सटे एसएसबी के मेन गेट पर सांस्कृतिक रीतिरिवाज के साथ माथे पर तिलक लगाकर एसएसबी 22 वी वाहिनी के निरीक्षक जय प्रकाश सिंह की विद्यालय की सहायक अध्यापिका भारती चौहान द्वारा आरती उतार कर रक्षा सूत्र बाध कर उनके दीर्घआयु होने की कामना की।इस क्रम मे बार्डर पर तैनात तमाम जवानो को स्कूल की बच्चियो ने भी रक्षा सूत्र बाधकर सुरक्षा का संकल्प लिया।

IMG 20220810 WA0021

IMG 20220810 WA0023
इसके उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा निरीक्षक व पत्रकारो को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर एसएसबी के निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कमलेश गुप्ता , स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवां खुर्द सिसवां बाजार के प्रबंधक एन बी पाल , प्रधानाचार्य पी के स्वैन,को ऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह , अध्यापक रवि सिंह , सहायक अध्यापिका भारती चौहान,सहायक अध्यापिका मधुमिता विश्वास , छात्रा ,आस्था जायसवाल ,सुकृति जायसवाल,डॉली गुप्ता , टोनी जायसवाल,अदिति शर्मा व तान्या सिंह सहित तमाम छात्राए व एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *