Breaking News

फरीदाबाद – छात्राओं ने तिरंगा प्रभात फेरी निकाली

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी नं-3 में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस,गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने तिरंगा प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय की जेआरसी काउंसलर और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज छात्राओं और प्राध्यापिकाओं मोनिका,सविता,कविता और मनीषा की तिरंगा प्रभात फेरी एनआईटी नं-3 की कॉलोनियों और डीएवी कॉलेज तथा मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने से होती हुए सभी को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक करती हुई आगे बढ़ी। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के लिए बलिदानी वीरों एवम भारतीय सीमाओं की सुरक्षा में लगे तीनों जल,थल और वायु सेना के वीर सपूतों के सम्मान में प्रत्येक देशवासी को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि देश के सम्मान का प्रतीक भारतीय ध्वज तिरंगा हमारे वैभव और शौर्य का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम भारत वासियों के लिए गर्वांवित होने का अवसर है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से जुड़ने का यह सुअवसर 75वें आजादी के महोत्सव पर प्रत्येक भारतीय को देश के प्रधान सेवक द्वारा दिया गया है यह तिरंगा फहराने के लिए सभी भारतवासियों से अपेक्षा की जाती है कि वह झंडा नीति अर्थात फ्लैग कोड ऑफ इंडिया की नियमावली का पालन करेंगे। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2022 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को विपरीत या पृथ्वी से छूते हुए और सिंगल फ्लैग पोल से नहीं फहराना है। यह भी स्मरण रखना है कि तिरंगे की सुरक्षा में ऐसा भी नहीं होना चाहिए की राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त हो जाए। इसके अतिरिक्त तिरंगे को शरीर पर लपेटा नहीं जा सकता है। तिरंगे को किसी भी वस्त्र अथवा ड्रेस मैटेरियल के रूप में प्रयोग भी वर्जित है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने तिरंगा यात्रा के अंतर्गत प्रभात फेरी में सम्मिलित सभी छात्राओं और अध्यापकों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *