Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Ibn24×7news
ठूठीबारी/महराजगंज
जनपद महराजगंज के कस्बा ठूठीबारी में स्थित राधा कुमारी इंटर कालेज ठूठीबारी के शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज पूरे नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।

IMG 20220810 WA0029इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तथा “झंडा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।”के नारों से पूरा कस्बा देश भक्ति से ओतप्रोत हो गया।इस रैली को विद्यालय प्रांगड़ से निकालकर पूरे नगर में बड़े ही धूमधाम से भारत माता की जय, वंदे मातरम,भारत वीरो की जय आदि नारो को बोलते हुए घुमाया गया। रैली की अगुवाई स्थानीय एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने किया।इस रैली में स्थानीय कस्बा ठूठीबारी के प्रतिष्ठित व्यापारी पन्ना लाल वर्मा, विवेक गुप्ता, प्रवीण मिश्रा,गिरीश चंद्र निगम, युवा समाजसेवी सतीश निगम आदि लोगो के साथ पचासों की संख्या में ग्रामीणों ने इस जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया तथा नगर के लोगो को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत”हर घर झंडा”कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगो से अपील की ।

IMG 20220810 WA0028इस बावत विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कान्त जाटव ने बताया कि शासन के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत”हर घर झंडा”लगाने को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय से रैली निकालकर पूरे कस्बे में घुमाया गया तथा लोगो से अपील किया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत”हर घर झंडा”कार्यक्रम को सफल बनायें।इसके साथ ही साथ इस रैली में प्रतिभाग किये स्थानीय गणमान्य नागरिकों व स्थानीय एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानो का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।रैली में विद्यालय के अध्यापकों में आत्मा राम पाण्डेय, संतलाल यादव, शैलेश प्रजापति, प्रमोद गुप्ता, आशुतोष वर्मा व मनीष कुमार सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *