Breaking News

फरीदाबाद – हर घर तिरंगा’अभियान के तहत छात्रों को देश भक्ति के लिए किया प्रेरित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-17 प्रबंधक धर्म प्रकाश व पुलिस चौकी सेक्टर-16 प्रभारी उमेद सिंह ने एमवीएन स्कूल के बच्चों को देश भक्ति की भावना के लिए प्रेरित करते हुए जागरुक किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी महोत्सव जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तक अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा झंडा लहराया जाए जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। पुलिसकर्मियों द्वारा रैली तथा पदयात्रा निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत आज थाना सेक्टर-17 में पुलिसकर्मियों ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्कूल की असेंबली में देश भक्ति के लिए प्रेरित किया और आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीरों द्वारा दिए गए किए गए बलिदान का महत्व समझाया तथा देश भक्ति के नारे लगाए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली जा रही तिरंगायात्रा का फरीदाबाद के नागरिकों द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा है और वह इस अभियान से जुड़े पुलिसकर्मियों और आमजन का तहे दिल से स्वागत कर रहे हैं। जहां जहां से पुलिस रैली तथा पदयात्रा निकाली जा रही है आमजन फूल बरसाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। इन रैली तथा पद यात्राओं का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को बल देना है ताकि वह देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित हों और हमारा देश तरक्की की नई बुलंदियों को छू सकें इसलिए प्रत्येक नागरिक 15 अगस्त अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *