Breaking News
IMG 20220807 115835

सिसवा नगर पालिका परिषद में झाड़-फूंक करने वाले एक शख्स की हुई हत्या

Ibn24×7news
कोठीभार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद के मुखर्जी नगर मोहल्ले में शनिवार की रात एक शख्स की धारदार हथियार से वार कर नृसंश हत्या कर दी गई। यह शख्स यहां किनारे एक झोपड़ी बनाकर झाड़फूंक का काम करता था।

रविवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे एक सफाई कर्मचारी की नजर पड़ी तब मामले की जानकारी हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ समेत फोर्स मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताते चले कि मुखर्जी नगर सिसवा नगरपालिका के विस्तार में शामिल हुआ है। सिसवा के ही चौधरी चरण सिंह मोहल्ले का रहने वाला 50 वर्षीय मुस्तकीम इस मोहल्ले में किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था।

IMG 20220807 115355लोगों के अनुसार वह झाड़फूंक का कार्य करता था। हर सुबह बिस्मिलनगर का सफाई कर्मी सुरेन्द्र इसी रास्ते से होकर गुजरता है। रविवार की सुबह भी रोज की तरह वह उधर से गुजरा तो मुस्तकीम औंधे मुंह पड़ा दिखा जो खून से लथपथ था। उसने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तो परिजन रोते-बिखलते मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई तो फोर्स पहुंच गई। सूचना पर एएसपी आतिश कुमार सिंह व सीओ निचलौत सुनील दत्त दुबे भी मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर कोठीभार थाने आई। आखिर यह हत्या क्यों हुई ?किसने हत्या की ?यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *