Breaking News
IMG 20220803 183440

शक की बुनियाद पर लोगों ने पकड़ा बच्चा चोर

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद मुख्यालय महराजगंज से महज आठ किलोमीटर पूरब गौनरिया पूल से बल्लो के तरफ जाने वाली नहर पर बच्चा लेकर भागने की बात को सुनकर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया ।

आनन-फानन में वहां एक भारी हुजूम जुट गई तथा मौके की सूचना पर पुलिस पहुंचने की तैयारी बना रही थी।मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरिया बाबू गांव के समीप से होकर बल्लो की तरफ जाने वाली नारायणी शाखा पर दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक युवक गोद में बच्चा लिए झाड़ी के किनारे बैठा था तभी खेत में गए एक किसान ने देखा और उससे जानकारी लेनी चाही । जानकारी देने के बजाय वह युवक बच्चे को लेकर भागने लगा।इस बीच तमाम लोग आ गये और लोगों की भीड़ इकट्ठा देख ,बच्चे को कहीं फेंक कर युवक भागने लगा ।इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। अब तो यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि वह बच्चा चोर था या कोई और?रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *