Breaking News
IMG 20220801 060545

आम के पेड़ से लटके युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प

Ibn24×7news
चौक महराजगंज
जनपद महराजगंज के चौक थाना के अंतर्गत मठिया गाव के पूरब खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया ।

घटना की सूचना मिलते ही गांव सहित परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया ।मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को कब्जे में ले लिया । बताते चले कि रविवार को दोपहर बाद तीन बजे मठिया निवासी रामसनेही के सबसे छोटे बेटे अभिषेक का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला ।ग्रामीणों के बताने पर घटनास्थल पर पहुंचे पिता,माता एवम भाइयों के रुदन रूपी चीत्कार से पूरा गांव शोकाकुल हो गया ।इस बाबत पिता राम सनेही ने बताया कि बेटे की उम्र 15 वर्ष थी और वह नवीं कक्षा में पढ़ता था ।कुछ दिनों से वह नशे का आदि हो गया था ।अक्सर अभिषेक उल्टा सीधा हरकतें करता रहता था ।शनिवार की रात में घर से भोजन करने के बाद बिना बताये निकला था जिसकी तलाश में हमलोग अनेकों जगह गए लेकिन पता नहीं चला ।शाम तीन बजे जब किसी ने पेड़ से लटके शव के बारे में सूचना दी तो जब मैं मौके पर पहुंचा तो अपने बेटे को लटका देखकर दंग रह गया ।इस बारे में प्रभारी निरीक्षक चौक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जायेगी । रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *