Ibn24×7news
महराजगंज
नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,माधोनगर, महराजगंज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप दिनांक 25-05-2022 को सुबह 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महराजगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त मेले में कैप्रो मारुति, पैजेट टेक्नोलॉजी, लार्स मेडिकेयर सोनीपत, भारत सीट लि० तथा विकास ग्रुप के द्वारा आई0टी0आई0 (फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक) तथा बारहवीं पास अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से रिक्त पदों हेतु किया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में लगभग 300 रिक्तियों पर चयन होने की सम्भावना है।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …