Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 18 at 2.25.37 PM

धर्म और सियासत के बीच राज ठाकरे का अयोध्या आगमन

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मां कामाख्या धाम के पुजारी इंद्रेश कोशिक ने राज ठाकरे के अयोध्या आगमन का किया स्वागत

मवई अयोध्या – एक बार फिर अयोध्या में सियासत का पारा चढ़ता हुआ देखा जा रहा है। आज हर तरफ एक ही बात की चर्चा है। कि राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर धर्म की राजनीति तूल पकड़ती हुई दिखाई पड़ रही है। जहां एक तरफ कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध जताया और कहा कि अगर राज ठाकरे अयोध्या आना चाहते हैं तो पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह समर्थन में खड़े हैं।

और इसी के साथ साथ कामाख्या धाम के वरिष्ठ पुजारी इंद्रेश कौशिक जी महाराज ने भी राज ठाकरे का सम्मान किया, और बताया कि अयोध्या सदैव से सबकी रही है। वहां कोई भी आ सकता है, क्योंकि राम जी सबके हैं, यदि राज ठाकरे अयोध्या आ रहे है, तो अयोध्यावासी होने के नाते हम सब का कर्तव्य बनता है। कि राज ठाकरे का सम्मान करें महाराज इंद्रेश कौशिक जी ने बताया कि राज ठाकरे के पूर्वजों ने राम मंदिर में बहुत ही अद्भुत योगदान दिया है। क्योंकि शिवसेना ने राम मंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

महाराज इंद्रेश कौशिक जी ने बाला साहेब ठाकरे को याद करते हुए बताया कि उनकी आस्था पर कोई सवाल नही उठा सकता, और जो परिवार सहित शिव भक्त हो हम उसको दर्शन करने से भला कैसे रोक सकते हैं क्योंकि, “शिव द्रोही मम दास कहावा
सो नर सपनेहु मोहि ना भावा”

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *