Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य अधिकारी द्वारा अपने कक्ष कार्यालय में जिला पंचायत द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का लिया गया जायजा

Ibn24×7news
महराजगंज
मुख्य विकास अधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि जिला पंचायत द्वारा 16 बड़े तालाब का सुन्दरीकरण / जीर्णोद्धार किया जायेगा। इस हेतु तालाबों को चिन्हान्कन करने हेतु निर्देशित किया गया।

IMG 20220517 WA0009परिषदीय विद्यालयों में 200 मल्टीपल हैण्डवाश लगाने हेतु तथा ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौराहो पर लाइटिंग की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पंचायत के अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अपूर्ण कार्यों को 31 मई, 2022 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह, अभियन्ता चन्द्रशेखर सिंह एवं समस्त अवर अभियन्ता उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *