Breaking News

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा आपदा कंट्रोल रूम एवं इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर का किया गया औचक निरीक्षण

Ibn24×7news
महराजगंज
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा आपदा कंट्रोल रूम एवं इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर का आज औचक निरीक्षण किया गया जिसमे उन्होंने ने उपस्थिती रजिस्टर को चेक किया एवं कंट्रोल रूम द्वारा किए जा रहे फोन कॉल की जानकारी ली ।

IMG 20220517 WA0006अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद जशीम द्वारा बताया गया कि आपदा कक्ष से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा औसतन 100 लोगों को फ़ोन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फ़ोन कर संबंधित अधिकारी द्वारा भ्रमण किए जाने की जानकारी ली जाती है, साथ ही शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के बारे में पूछा जाता है। इसी प्रकार प्रतिनदिन 20 लोग प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को फ़ोन कर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हैं और आवश्यक सूचना भी देते हैं। उन्होंने बताया कि फ़ोन कॉल व प्राप्त सूचना की रिपोर्ट प्रतिदिन अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाती है।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के संदर्भ में प्रथम किश्त प्राप्तकर्ता से आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की जाए और जिन लोगों की दूसरी किश्त स्वीकृत हो गयी है, उन्हें इसकी सूचना दें। उन्होंने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम से आयुष्मान कार्ड हेतु चयनित लाभर्थियों को इसकी सूचना देकर जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *