Breaking News

थाना निचलौल पुलिस टीम द्वारा दो नफर अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से नशीली दवाएं व इंजेक्शन बरामद

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ  द्वारा ड्रग्स तस्करों/अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में  अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.05.2022 को  नशीली दवाओ/इन्जेक्शनो के अबैध कारोबार में संलिप्त दो शातिर ड्रग्स तस्करों / अपराधियों को निचलौल पुलिस द्वारा अथक परिश्रम व निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया एवं उनके कब्जे से  भारी मात्रा में नशीली दवाये, इन्जेक्शन व सिरप बरामद किया गया ।

IMG 20220516 WA0018इनका अबैध कारोबार नेपाल व भारत के सीमावर्ती क्षेत्रो में काफी दिनो से चल रहा था । इस सम्बन्ध में थाना निचलौल पर म0अ0स0-172/22 धारा-8/22 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान  किया गया । गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम मेंप्र0नि0 रामाज्ञा सिंह थाना निचलौल जनपद महराजगंज, उ0नि0 श्री गंगा राम यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज,का0 अमरेश राय  थाना निचलौल जनपद महराजगंज,का0 सुरेन्द्र यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज,का0 लालू पटेल थाना निचलौल जनपद महराजगंज व का0 राजेश कुशवाहा थाना निचलौल जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *