Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 14 at 9.22.03 AM

सरकार भले ही गड्ढा मुक्त सड़को का दावा क्यों न कर रही हो,लेकिन आज भी सड़के गड्ढा युक्त

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या – ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग अपनी बदहाली पर आसू बहा रहा है, जगह जगह गड्ढे व टूटी सड़को पर चलना राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है, यह हाल है प्रमुख संपर्क मार्ग मवई – नेवरा का, इसी संपर्क मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवा गमन लगा रहता है। इस मार्ग की बदहाली के कारण आए दिन निकलने वाले रहगीरो व स्कूली बच्चों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं गाड़ी, मोटर, और पैदल चलने वाले भी काफी परेशानियों का सामना उठा रहे हैं।

टूटी हुई सड़क व जगह जगह गड्ढे होने से जान जोखिम पर बना रहता है। लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नही जा रहा, यह संपर्क मार्ग कई माइनो में अहम है, क्यों कि ब्लॉक, अस्पताल, थाना, स्कूल, कॉलेज, व कई प्रमुख मार्गो को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग है। इस मार्ग की मरम्मत न होने से लोगो में रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि इस मार्ग पर विखरी हुई गिट्टिया व जगह जगह गड्ढे बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। कुछ लोगो ने बात करते हुए कहा कि यह संपर्क मार्ग आराम के बजाए कष्ट दायक बना हुआ है।

क्षेत्रीय लोगो ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से संपर्क मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग करते हुए,आवाज उठाई,इससे पहले भी कई बार लोगो ने आवाज उठाई लेकिन विभागीय अधिकारियों की नीद नही खुली, अब देखना है कि आखिर कब तक सुधरेगी इस संपर्क मार्ग की हालत,या यूंही लोगो को उठानी पड़ेगी मुसीबत।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *