Breaking News

जनपद महाराजगंज पुलिस द्वारा भिन्न- भिन्न मामलों में हुयी भिन्न- भिन्न कार्यवाही

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 139 वाहनों का चालान किया गया ।जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल-35 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके।थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त सतीश पुत्र रमाकांत नि0 शीतलपुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त सुरेन्द्र पासवान पुत्र राम सहाय नि0 बदौली थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त सुरेश मद्धेशिया पुत्र रामअवध नि0 चरगांवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 15 शीशी नेपली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामकिशुन नि0 बजहा थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 168/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त मोहन पुत्र जगरनाथ नि0 बैदौली थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया । थाना नौतनवां पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त बलिराम पुत्र रामअचल नि0 सोनहा थाना नौतनवां जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया । थाना घुघली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त 1. बृजेश पुत्र सुभाष 2. मंजेश पुत्र सुभाष नि0गण बिरैचा थाना घुघली जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना घुघली पर मु0अ0सं0 निल/22 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया । थाना सोनौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त 1. रमेश पुत्र शम्भूनाथ 2. तुलसी पुत्र भोला 3.धर्मेन्द्र पुत्र सीताराम 4. रविन्द्र पुत्र रामसहाय 5.राधेश्याम पुत्र वंशराज नि0 खनुआ थाना सोनौली जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/22 धारा 13 जुआ अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल-08 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।जनपद में 12/13.05.2022 को विभिन्न अपराधों में कुल- 41 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *