Breaking News

पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद महराजगंज के समस्त थानों द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान हेतु चलाया गया अभियान

Ibn24×7news
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद महराजगंज में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद महराजगंज में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 29.04.2022 को जनपद के समस्त थानों द्वारा महिला जागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन और सम्मान के भाव पर आधारित आत्मरक्षा हेतु सबलता के थीम पर “मिशन शक्ति ” शीर्षक पर जनपद के विभिन्न स्कुलों व कॉलेजों में जाकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

IMG 20220429 WA0013सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार सहित तमाम स्कूल की छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन और उनकी शिक्षा और स्वाथ्य को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है बालिकाओं/महिलाओं को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में समस्त मिशन शक्ति टीमों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। गांव, स्कूल, कस्बा, कोचिंग संस्थान, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों आदि भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर बालिकाओं/छात्राओं को उनके विरुद्ध हो रहे अपराधों के लिए मुखर होने तथा किसी भी परेशानी में तत्काल पुलिस की सहायता लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं/बालिकाओं/ महिलाओं के लिए उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों जैसे वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नं0 -181, चाइल्ड लाइन नंबर -1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर- 1076, साइबर हेल्प लाइन नंबर- 1930, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा- 108, डायल-112 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *