Breaking News

पुलिस सुरक्षा प्रबन्ध का दिखा असर, शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई अलविदा की नमाज़

 

IMG 20220429 WA0033IMG 20220429 WA0021

रिपोर्ट ब्यूरो

एडीजी एसएसपी नमाज के दौरान रहे भ्रमण सील

राजपत्रित अधिकारी अपने अपने सर्किल में रहे भ्रमण सील एसपी नार्थ उत्तरी क्षेत्र सीओ गोरखनाथ सीओ कोतवाली अपने अपने क्षेत्र में रहे भ्रमण सील

गोरखपुर।शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी अलविदा जुमा की नमाज गोरखपुर के प्रत्येक गांव और मोहल्ले में स्थित मस्जिदों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। अलविदा जुमे के मददेनजर अधिकारी पहले से ही सड़कों पर उतरे हुए थे। एडीजी जोन अखिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी अपने अपने सर्किल में देहात और शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने देश में अमनो-अमान की दुआ मांगी। जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से पढ़ी गई। अलविदा जुमा, रमजान की फजीलत व ईद के बारे बयान किए गए। देश में अमनों-अमान व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। गोरखपुर जिले के एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सूझबूझ और सही कार्यनीति का फल रहा कि पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से लोगो ने अलविदा की नमाज़ को अदा किया एसएसपी गोरखपुर डॉ विपिन टांडा की सटीक पुलिस सुरक्षा प्रबन्ध का असर अलविदा की नमाज़ में देखने को मिला पूरे जनपद में हर एक मस्जिदों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे एसएसपी के निर्देश पर गोरखनाथ सर्किल के क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने गोरखनाथ सर्किल में पड़ने वाली सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया आपको बता दे कि इसके लिए शाहपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्रों में सीओ रत्नेश सिंह ने बहुत मेहनत की थी शांति सद्भावना समिति की मीटिंग के साथ साथ हर मस्जिदों के पेशमाम से मुलाकात कर शान्ति व्यवस्था कायम रखने की अपील का असर भी दिखा गोरखनाथ सर्किल की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल मस्जिदों के पास मुस्तैदी के डटी रही और अलविदा की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया। यही आलम पूरे जनपद में देखने को मिला। पूरे जनपद में मुसलमानों ने अलविदा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *