Breaking News

किसानों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए सस्ते ब्याज दरों पर दिलाया जाएगा लोन- डीएम

IMG 20220425 WA0081

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि किसान बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े उन्हें आसान किस्तो पर कम ब्याज पर लोन दिलाने का कार्य किया जाएगा जिससे किसान कम लागत से अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को खेती किसानी उपयोग हेतु सस्ते ब्याज पर लोन देने के लिए बैंकर को निर्देशित किया है कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड आसान तरीके से उपलब्ध कराया जाए किसानों के प्रपत्र को चेक कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए गांव-गांव राजस्व ग्राम विकास कृषि विभाग की टीमें कैंप लगाकर किसानों के प्रपत्र को चेक कर बैंक तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिससे बिचौलियों के चक्कर में किसान ना पड़े सीधे लेखपाल ग्राम विकास अधिकारी व कृषि अधिकारी से संपर्क कर बैंकों से 4% पर लोन प्राप्त कर अपने कृषि योग्य भूमि में कृषि उपयोग हेतु लगा सकें जिससे किसान की लागत कम कर अधिक मुनाफा कमा सकें जिसके लिए हमारे सक्षम अधिकारी किसानों की मदद करने के लिए प्रयत्नशील हैं अगर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा या दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो वह तत्काल हमारे कार्यालय में संपर्क कर अवगत करें की लोन लेने में इन स्थानों पर यह परेशानी हो रही है उसकी दिक्कत का तत्काल समाधान कराया जाएगा और किसान को सस्ते ब्याज दरों पर बैंकों से लोन दिलाने का कार्य कराया जाएगा जिससे किसान कम लागत पर अधिक मुनाफा कमा सकेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *