Breaking News

अयोध्या – भीषण गर्मी और उमस में रुला रही है बिजली

Ibn news अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा


बीकापुर।
तहसील क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र बीकापुर, विद्युत उपकेंद्र मंगारी, विद्युत उपकेंद्र तारुन, विद्युत उपकेंद्र केला लाल खा, गौरा गयासपुर, शाहगंज विद्युत उपकेंद्र के सभी विद्युत फीडरो पर भीषण उमस और गर्मी के दौरान जारी बिजली की आंख मिचौली उपभोक्ताओं को रुला रही है। बिजली कब आएगी कब जाएगी इसका कोई शेड्यूल नहीं है। जारी बिजली के अभूतपूर्व संकट से उपभोक्ता परेशान है। भीषण उमस और गर्मी में लोग रात भर जागने को मजबूर है। विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की गेहूं की मड़ाई, गन्ने की बुवाई, फसलों की सिंचाई सहित अन्य जरूरी कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। खेत में पानी पहुंचने से पहले ही बिजली गायब हो जाती है। व्यापारी वर्ग भी तस्त है। अधिकारी, नेता, जन प्रतिनिधि सभी मौन साधे हुए हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *