Breaking News
IMG 20220415 095909

महाराजगंज जिले के पुलिस महकमे में भारी बदलाव

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता का तबादला शासन ने कर दिया है लेकिन उससे ठीक पहले कोठीभार, निचलौल, पनियरा, सोनौली, बृजमनगंज तथा कोल्हुई के थानेदारो को बदलने की सूची एसपी ने जारी की थी।

जानकारों की मानें सूत्रों को पहचाने तो तकनीकी तौर पर ये तबादले ठीक हैं लेकिन फिर भी इस सूची पर अंतिम फैसला नवागत एस० पी० डा. कौस्तुभ लें तो कोई आश्चर्य नहीं की बात नही है फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक इस सूची में कुल दस इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर प्रभावित हुए हैं जिसमे जहाँ सुनील कुमार राय को निचलौल की थानेदारी से हटा एसपी कार्यालय में आईजीआरएस का दायित्व सौंपा गया है तो वही उनकी जगह रामाज्ञा सिंह को निचलौल का नया थानेदार बनाया गया है।संजय कुमार सिंह को पनियरा का नया थानेदार बनाया गया है और मनोज कुमार राय को सोनौली का नया थानेदार बनाया गया है। रामआशीष यादव को कोठीभार का नया थानेदार बनाया गया है तथा चन्द्रहास मिश्र को बृजमनगंज का नया थानेदार नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश सिंह यादव को एसओजी का नया प्रभारी बनाया गया है और उमेश कुमार को सजा के तौर पर लाइन में आमद करने का निर्देश दिया गया है।अजीत प्रताप सिंह से जहाँ थानेदारी छीन फरेन्दा थाने में सेकेंड अफसर बनाया गया है तो वही अभिषेक सिंह को पहली बार कोल्हुई थाने की थानेदारी सौंपी गयी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *