Breaking News
IMG 20220411 163431

गांव में तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कम्प

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक के जंगल से रविवार की शाम को एक तेंदुआ परसा मलिक थानाक्षेत्र के बोदरवार गांव के समीप पहुंच गया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन उसी दौरान तेंदुआ ने वन कर्मियों पर छलांग लगा दिया, गनीमत यह रहा है कि तीन फीट पहले से ही तेंदुआ वापस मुड़ गया और गेहूं के खेत में छिप गया। गांव के सिवान में तेंदुआ के आने से सनसनी मच गई तथा ग्रामीण अपने-अपने परिवार को संभालने में जुट गए। वन कर्मियों ने भी अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा है। देर रात तक तेंदुआ को को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी रहा लेकिन दुर्भाग्य की बात है खुला क्षेत्र होने के कारण तेंदुआ का लोकेशन वन कर्मियों को नहीं मिल पाया। बताते चलें कि बोदरवार गांव के बाहर ग्राम प्रधान ने कलमी आम का बागीचा लगाया है और उसी बागीचे में रविवार की शाम को एक ग्रामीण टहलने गया। बागीचे में तेंदुआ को देख वह शोर मचाया जिससे ग्रामीण उमड़ पड़े। ग्राम प्रधान की सूचना पर विभाग के डिप्टी रेंजर वन कर्मियों का फौज लेकर पहुंच गए। सर्च आपेरशन के दौरान किसी ने तेंदुआ की तरफ पत्थर फेंक दिया जिससे तेंदुआ छलांग लगाकर वन कर्मियों के पास आ गया और भगदड़ मच गई। बाद में तेंदुआ गेहूं के खेत में जाकर छिप गया। इस मामले में डिप्टी रेंजर राकेश प्रसाद ने बताया कि सर्च अभियान जारी है और तेंदुआ के गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *