Breaking News
IMG 20220411 072347

लेहड़ा देवी मंदिर में लाखों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए की गयीअतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था

bn24×7news
फरेंदा महाराजगंज
रामनवमी के पावन पर्व पर मां लेहड़ॉ देवी मंदिर में उमड़ी लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई।

पुलिस उपाधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे, प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज चंद्रहास मिश्रा व चौकी प्रभारी दिनेश पांडे के द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाते हुए सभी दर्शनार्थियों को सुगम और सुरक्षित दर्शन करा कर अपने गंतव्य को रवाना किया गया । पुलिस के सहयोग के लिए पचास स्काउट एंड गाइड के बच्चे भी उपस्थित रहे जिन्होंने अथक मेहनत व प्रयास से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान प्रदान किया ।मंदिर की आयोजन समिति के शिवम पांडे के नेतृत्व में वॉलिंटियर्स पुलिस बल के साथ व्यवस्था में लगे रहे । इस बाबत बाहर से आए दर्शनार्थी लोगों ने पुलिस व्यवस्था की सराहना की।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *