Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 11 at 7.07.56 PM

परिवहन मंत्री ने विन्ध्याचल बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण

 

यात्री सुविधाओं में लापरवाह अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-परिवहन मंत्री

लखनऊ: 11 अप्रैल, 2022- उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने आज मिर्जापुर जनपद के विन्ध्याचल बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया एवं बस अड्डे की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बस स्टेशन परिसर व शौचालय की स्वच्छता में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

परिवहन मंत्री नेे कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा दी जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यात्रियों से परिवहन सुविधाओं की जानकारी ली एवं यात्रियों को समयबद्ध, स्वच्छ व समुचित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो, इसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को आरामदायक, सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को यात्रा के दौरान बस में या बस स्टैण्डों पर बस का इन्तजार करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय, इसमें लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *