Breaking News
IMG 20220408 162153 1

बृजमनगंज डाकघर का कार्य एक हफ्ते से ठप्प, व्याकुल जनता में मचा हाहाकार

Ibn24×7news
बृजमनगंज महराजगंज
जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज के डाकघर में सात दिनों से नेट खराब होने के कारण कार्य बाधित चल रहा है जिससे खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

बताते चले कि बृजमनगंज कस्बे के डाकघर में सात दिनों से कार्य बाधित होने से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हो पा रहा है ।आधार कार्ड को छोड़कर सभी काम बंद चल रहे हैं। उप डाकघर बृजमनगंज के खाताधारक बहुत परेशान और आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पैसा ना मिलने से कितने लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में पोस्ट ऑफिस से संबंधित कर्मचारियों से बातचीत करने पर वे इधर उधर की बातें कर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। इस समस्या को लेकर जब मीडिया के द्वारा वहां के मैनेजर मनोज विश्वकर्मा से इसके बारे में पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि एक तारीख से नेट खराब चल रहा है जिसकी सूचना हम ने संबंधित उच्चाधिकारियों को दे दी है तथा डिवीजन ग्रुप और कंसलटेंट टीम को व्हाट्सएप के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया है। कब तक इस समस्या से निदान मिलेगा इसका उत्तर उनके पास भी नहीं है । इस समस्या को लेकर पोस्ट ऑफिस के इंस्पेक्टर रामदयाल यादव से हुई टेलिफोनिक वार्ता में उन्होंने बताया कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं, ये टेलीकॉम कंपनियों की अपनी अपनी व्यवस्था है, उनका ना ही मोबाइल नंबर है और ना ही संपर्क साधन इसमें टेलीकॉम कंपनी द्वारा लगाए गए सर्वर के साइड पर जाकर कंप्लेंट करना पड़ता है। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *