Breaking News
IMG 20220407 204818

मनचलों के उड़े होश, एंटी रोमियो टीम की सघन जांच

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सूबे के कर्तब्यनिष्ठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाई जा रही एन्टी रोमियो टीम की सक्रियता से मनचलों के होश अब फिर से फाख्ता होने शुरू हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थाने में गठित चार सदस्यों की टीम में पुलिस उपनिरीक्षकअमित सिंह ,कांस्टेबल प्रमोद खरवार, महिला कांस्टेबल मधु सिंह व कांस्टेबल विनीता की टीम मनचलों को कोठीभार थानाक्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध जगहों पर गहन पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर घर जाने दे रही है। पूछताछ के इसी क्रम में आज सिसवा नगर पालिका परिषद के प्रेमलाल सिंघनिया, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व रेलवे स्टेशन पर जांच कर मनचलों को नसीहत देते हुए उन्हें घर भेज दिया गया।कोठीभार थाना क्षेत्र में एन्टी रोमियो टीम पूर्ण रूप से सक्रिय कर दी गयी है यदि कोई लड़का किसी लड़की को छेड़ते हुए मिला या किसी महिला को छेड़ने की शिकायत मिली तो पुलिस उसके साथ कड़ाई से निपटने के लिए तैयार है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *