Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 07 at 6.08.21 PM

जिला में गत एक अप्रैल से गेंहू व सरसों की खरीद निरंतर जारी :डीसी जितेन्द्र यादव

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा है कि रबी खरीद सीजन के दौरान जिला की मंडियों में खरीद का कार्य जारी है। आज वीरवार तक विभिन्न मंडियों में 16248,5 मीट्रिक टन गेंहू एवं सरसों की भी खरीद की गई है। उन्होंने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे अपनी फसलों को सुखाकर एवं साफ करके मंडियों में लाए ताकि उन्हें फसल की बिक्री में सुविधा रहे। डीसी जितेन्द्र यादव ने आगे बताते हुए कहा कि आज वीरवार तक जिला की मंडियों में 16248,5 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है।

बल्लभगढ़ मंडी में अब तक 2795 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई। ओल्ड फरीदाबाद मंडी में 361 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। फतेपूर बिलोच मंडी में 1296,6 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। मोहना मंडी में 10757,4 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। तिगाव मंडी में 1038,4 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। जितेंद्र यादव का कहना है कि जिला की विभिन्न मंडियों में सरकार द्वारा रबी सीजन की विभिन्न फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। गेंहू के लिए 2015 रुपये प्रति क्विंटल,जौं के लिए 1635 रुपये प्रति क्विंटल,सरसों के लिए 5050 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना के लिए 5230 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *